बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें छोटी सी बात पर एक ही परिवार के चार लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। मामला कटरा प्रखंड के जजुआर का है, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद यह घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दशहरा मेले में पड़ोसियों से झगड़े के बाद आरोपियों ने उनके घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इसमें जजुआर निवासी हेम ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अमन ठाकुर और मोती देवी शामिल हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। हेम ठाकुर और लक्ष्मण ठाकुर के पीठ में गोली लगी है। जबकि अन्य के हाथ-पांव में गोली लगी। गोली मारने का आरोप गांव के ही पड़ोसी अंकित ठाकुर और उसके परिजन पर लगा है।
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद घायलों को बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले क जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।