[Insider Live]: मुजफ्फरपुर शहर में गणतंत्र दिवस पर आज 351 फीट के तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। यह शहर में आकर्षण का केंद्र बन गया। इस तिरंगे के सम्मान में लोग खड़े हो गए, जहां-जहां से यह तिरंगा यात्रा निकली, वहां लोगों मे देशभक्ति का एक अलग जज्बा देखने को मिला।
हर 26 जनवरी और 15 अगस्त पर यात्रा निकालता है एक परिवार
दरअसल, शहर के रामगढ़ परिवार की तरफ से हर 26 जनवरी और 15 अगस्त पर इतनी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह रामगढ़ चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस रामगढ़ चौक पहुंचती है। इसमें रामगढ़ परिवार के अलावा सैंकड़ों युवक और बुजुर्ग शामिल होते हैं। रामगढ़ परिवार के रोहित केवट और सोनू ने बताया कि पांच वर्षों से हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। यह तिरंगा यात्रा भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमलोग यही कामना करते हैं कि देश में अमन-चैन बना रहे। सब भाईचारे के साथ रहें।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के संदेश से जगा, भारत को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं: गेल