आज बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक होने वाली है। ये बैठक आज सुबह 11:30 बजे मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में विधानमंडल के बजट सत्र सहित कई और अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि कैबिनेट की पिछली बैठक 13 दिन पहले हुई थी।
13 जनवरी को हुई थी आखिरी कैबिनेट बैठक
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से बिहार की समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस वजह से एक लंबे अंतराल के बाद उनकी कैबिनेट की बैठक हो रही है। पिछ्ली कैबिनेट की बैठक 13 जनवरी को हुई थी, जिसमें कई अहम एजेंडों पर मुहर लगी थी। हालांकि बीते दिन को मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा का नया शिड्यूल भी जारी किया गया था। जिसके अनुसार पहले 7 फरवरी तक चलने वाली यात्रा अब 15 फरवरी तक चलेगी। लेकिन इन सब के बीच आज एकबार फिर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।