जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अगले संसदीय चुनाव तक रह नहीं पाएंगे। कम से कम नीतीश कुमार की बातों से तो यही लग रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के सभी बयानों को दरकिनार करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनको भाजपा में जाने का मन है। चले जाएं, कोई दिक्कत नहीं है। अच्छा ही है। पार्टी के कमजोर होने के उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सीएम नीतीश ने कहा कि उनको कुछ पता है। पहले 44 लाख सदस्य थे पार्टी के, अब 75 लाख हो सदस्य हो गए हैं। कमजोर पार्टी नहीं हुई है। उनको जाने का मन है। चले जाएं तो कोई दिक्कत नहीं है। खुशी मनाइए।