मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर बने हुए हैं। जैसे-जैसे उनकी समाधान यात्रा आगे बढ़ रही है,वैसे-वैसे भाजपा अपना प्रहार नीतीश कुमार पर तेज कर रही है। इसमें सबसे आगे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का नाम है। दरअसल आज नीतीश कुमार की समाधान यात्रा खगड़िया में होनी है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश कुमार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि ये वही खगड़िया है जहां राजद द्वारा नीतीश कुमार को मंच पर चढ़ने नहीं दिया गया था।
JDU-RJD में क्या हुई डील? तेजस्वी ने दे दिया जवाब
‘नीतीश को देना पड़ेगा जवाब’
दरअसल पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। वो अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। जिसे लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा लगातार सवाल खड़ा कर रही है। वही आज खगड़िया में होने वाली यात्रा को लेकर भाजपा ने एक पुरानी बात नीतीश कुमार को याद दिलाई है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार को याद होना चाहिए की ये वही जिला है जहां भारी सुरक्षा के बावजूद भी राजद के लोगों ने उन्हें मंच पर चढ़ने नहीं दिया था।
आज उसी राजद के साथ नीतीश कुमार मिल गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाधान यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आज भी खगड़िया जिला बदहाली में ही जी रहा है। आज खगड़िया के जनता को उन्हें जवाब देना पड़ेगा। विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वो कोई भी काम सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए करते हैं। उनकी शुरू से ही एक ही नीति रही है फूट डालो और राज करो। जिसे बिहार की जनता अच्छे से समझ चुकी है।