IPS विकास वैभव और DG शोभा अहोटकर के विवाद वाले प्रकरण को लेकर बिहार में बवाल बढ़ा हुआ है। एक ओर सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं आम लोग भी विकास वैभव के पक्ष में उतर गए है। दरअसल पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब IPS विकास वैभव ने DG शोभा अहोटकर पर खुद को और बिहारियों को गाली दिए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें नोटिस भी थमा दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने IPS विकास वैभव द्वारा सार्वजनिक रूप से इनसब बातों को कहने को गलत बताया था। इतना बड़ा आरोप लगाए जाने के बाद भी अभी तक DG शोभा अहोटकर पर कार्रवाई नहीं हुई है। जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश है, इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में लोगों ने अपना विरोध जताया। उनलोगों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा भी लगाया।
बेगूसराय में लगा नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा
दरअसल आज यानी गुरुवार को नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का आखिरी दिन है। वो विकास कार्यों का जयाजा लेने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे। इस दौरान कुछ युवाओं ने विकास वैभव का पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने विरोध करने लगे। उनलोगों ने जमकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाया। वहां थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी देखने को मिली। हालांकि नीतीश कुमार का काफिला वहां से निकल जाने के विरोध कर रहे युवा शांत पड़ गए।
ये है पूरा मामला
दरअसल IPS विकास वैभव एक ट्वीट कर होमगार्ड एवं अग्निशमन के डीजी शोभा अहोटकर पर उन्हें गाली देने का आरोप लगाया था। साथ ही फोन रिकॉर्डिंग होने की बात भी कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट भी कर दिया। वहीं डीजी शोभा अहोटकर ने आईपीएस विकास वैभव को नोटिस थमा दिया । इसके बाद IPS विकास वैभव ने एक पत्र गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखा। इसमें स्पष्टीकरण से संबंधित अपना पक्ष रखने के साथ उन्होंने DG शोभा अहोटकर पर कई गंभीर आरोप भी लगाया।
शोभा अहोटकर पर विकास वैभव के आरोप
- तीन बार सार्वजनिक तौर पर Bloody IG कहा गया।
- कई अफसरों को यह कहा जाता है कि ‘बिहारी कामचोर होते हैं’।
- शोभा अहोटकर निरंतर अभद्र भाषा के प्रयोग के साथ गाली देती हैं और अपमानित करती हैं।
- 23 जनवरी 2023 को विनोद कुमार और राजीव रंजन के साथ सामूहिक तौर पर यह बताया था कि शोभा अहोटकर का व्यवहार अमर्यादित है।
- 24 जनवरी 2023 को विनोद कुमार और राजीव रंजन ने मुख्य सचिव को शोभा अहोटकर के अमर्यादित व्यवहार की शिकायत की गई।
- DG शोभा अहोटकर का व्यवहार इतना अमानवीय है कि पुलिस उप महानिरीक्षक विनोद कुमार उनके कार्यालय में ही बेहोश हो गए थे। 45 मिनट बाद होश में आए और उसके बाद लगातार उनकी तबियत खराब है।