ठंड और कोहरे के कारण फ्लाइट सेवा पर सीधा असर हुआ है। पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की चार फ्लाइट्स बंद कर दी गई हैं। फ्लाइट्स को शुक्रवार 15 दिसंबर से बंद कर दिया गया है। पटना से दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता और भुवनेश्वर की ये फ्लाइट एक फरवरी से चलेगी। साथ ही डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को 31 जोड़ी विमानों का विंटर शेड्यूल 30 मार्च तक के लिए जारी किया है।
नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से चंडीगढ़, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट बंद कर दी गई है। वहीं जयपुर के लिए भी पटना से कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। पहले दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8.55 बजे की थी। लेकिन शुक्रवार से दिल्ली की पहली फ्लाइट विस्तारा की होगी, जो पटना 10 बजे आएगी। यही फ्लाइट 10.40 बजे जाएगी।
शुक्रवार से इंडिगो की पहली फ्लाइट पटना 9.55 बजे हैदराबाद से आएगी और 10.35 में हैदराबाद को जाएगी। इंडिगो ने विंटर शिड्यूल में 23 विमानों का समय सारणी जारी किया है। दिल्ली की आखरी फ्लाइट पहले की तरह की रात 8.45 बजे दिल्ली से आएगी और रात 920 बजे जाएगी।