राजद सुपेमो लालू प्रसाद यादव का कल यानी सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। उनको किडनी देने वाली डोनर उनकी बेटी रोहिणी थी। दोनों लोगों का ऑपरेशन सफल रहा।वही पिता के ऑपरेशन के दौरान लालू यादव के छोटे बेटे व बिहार डिप्टी CM तेजस्वी यादव भी वहां पहुंचे। वही आज यानी मंगलवार को लालू यादव का एक विडियो जारी हुआ। जिसमे लालू यादव ने सब लोगों द्वारा की गई दुआओं पर धन्यवाद दिया है। वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तेजस्वी यादव को कॉल किया। साथ ही लालू यादव के सेहत की जानकारी ली।
रोहिणी की तारीफ करते नहीं थकी BJP, ट्विटर पर शेयर की फीलिंग
रोहिणी का भी हाल जाना
लालू के किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से फोन कर लालू के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके साथ ही PM ने रोहिणी के सेहत की भी जानकारी ली। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी से बात की थी। और लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।