बक्सर से एनडीए लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष में कोई दम नहीं है। लालू यादव और तेजस्वी यादव में कोई दम नहीं है। केवल और केवल देश में नरेंद्र मोदी की हवा है। बिहार में हमलोग सभी 40 सीटों पर बहुमत हासिल कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी के पीछे पूरा देश खड़ा है। इस चुनाव के बाद तेजस्वी यादव छाती पीटेंगे की इतना मेहनत बेकार किए। मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि हमारी जीत तय है। देश की जनता विकास के नाम पर मतदान कर रही है। आज गरीबों को फ्री में अनाज, इलाज और पढाई भी मिल रहा है। देश में मोदी तो बिहार में नीतीश कुमार काम किए हैं। जनता हमारे साथ है। इस बार बक्सर से 4 लाख से अधिक मतों से जीतेंगे। मोदी ही भारत की पहचान है। चारा खाने वाली पार्टी नहीं है।
बिहार का हार्डकोर नक्सली समीर डांगी गिरफ्तार, आतंकी गतिविधियों में दर्ज है यूएपीए केस
विपक्ष द्वारा एनडीए पर संविधान खत्म करने के इल्जाम लगाए जा रहे हैं। उनके इस बयान पर मिथलेश तिवारी ने कहा कि, इस संविधान से लालू यादव अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं उस संविधान को पीएम खत्म कर देंगे। बाबा साहब अंबेडकर का संविधान अमर रहेगा। आपको बताते चलें कि, एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह से है। वहीं सुधाकर सिंह ने भी आज ही नामांकन पर्चा दाखिल किया है।