प्रशांत किशोर पूरे बिहार में पदयात्रा पर है। पदयात्रा में पहले उनके निशाने पर सीएम नीतीश कुमार थे। बाद में आरोप लगे कि वो भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं तो उन्होंने ट्रैक थोड़ा बदला। भाजपा पर भी कुछ आरोप लगाए। बीच बीच में राजद को भी प्रशांत ने घेरा। अब एक बार फिर प्रशांत राजद की कास्ट पॉलिटिक्स पर बरसे हैं। लेकिन राजद को घेरते हुए प्रशांत का एक दुख भी झलका।
यह भी पढ़ें : BPSC: जारी हुआ LDC मुख्य परीक्षा की तारीख, जानिए कैसे होगा एग्जाम पैटर्न
भाजपा की बी टीम बताने पर भड़के प्रशांत
प्रशांत किशोर को दुख ये है कि उन्हें भाजपा की बी टीम बताया जा रहा है। प्रशांत का दर्द उनकी पदयात्रा के दौरान एक बार फिर निकला। उन्होंने कहा कि 10 साल से मैं भाजपा से लड़ रहा हूं और ये लोग मुझे भाजपा का बी टीम बता रहे हैं। प्रशांत किशोर इस बात से परेशान हैं कि उनका नाम भाजपा से जोड़ा जा रहा है। जबकि प्रशांत खुद को नई व्यवस्था लाने की कोशिश करने वाला शख्स बताने और दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
तेजस्वी पर साधा निशाना
हालांकि प्रशांत अपने दुख में इतना दुखी नहीं हुए कि बिहार में सत्ता संभाल रही राजद को कोसना भूल जाएं। उन्होंने तेजस्वी यादव और राजद की नीतियों को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि राजद के दो ही पैर हैं M और Y।