विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 15 जुलाई को पटना आ रहे हैं। जहां वो अपने लिए समर्थन की अपील करेंगे। बिहार महागठबंधन के दलों ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वो यशवंत सिन्हा का ही समर्थन करेंगे।
आज दोपहर पहुंचेंगे पटना
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यसवंत सिन्हा आज दोपहर 1 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहाँ उनका स्वागत बिहार महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं द्वारा किया जायेगा। 4 बजे वो पटना के मौर्या होटल में महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। यसवंत महागठबंधन के MP और MLA से समर्थन की अपील करंगे। शाम 5 बजे यसवंत सिन्हा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
महागठबंधन पहले ही ले चुका फैसला
बता दें कि यशवंत सिन्हा के पटना आगमन से पहले महागठबंधन के नेताओं कि बैठक हो चुकी है। ये बैठक RJD कार्यालय में तेजस्वी यादव कि अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें महागठबंधन के सभी बड़े नेता सम्मलित हुए थे। इस बैठक में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन को लेकर चर्चा हुई। सभी के द्वारा ये फैसला लिया गया कि महागठबंधन में शामिल दल यशवंत सिन्हा का ही समर्थन करेंगे।