लोजपा और लोजपा आर के बीच एक दूसरे का विरोध करने की खबर सामने आती रहती है। चाचा पशुपति कुमार पारस पर साथ नहीं देने का आरोप चिराग पासवान की ओर से लगाए जाने की बातें आती रही हैं। अब चाचा पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज (Prince Raj) ने चिराग पासवान के आरोप पर जवाब दिया है। पशुपति पारस और प्रिंस राज ने मीडिया के सामने अपने मताधिकार के उपयोग का निशान दिखाते हुए बता दिया है कि खगड़िया में उन्होंने किसे वोट दिया।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शुक्रवार, 10 अप्रैल को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पशुपति पारस के साथ उनके भतीजे प्रिंस राज भी थे। उन्होंने कहा कि हमलोगों एनडीए का अहम हिस्सा हैं। एनडीए के प्रत्याशी जहां भी हैं, वहां हमलोग जा रहे हैं। आज हमलोगों का दरभंगा में कार्यक्रम है। हम लोग एनडीए प्रत्याशी को जिताने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। बिहार में हमलोग 40 के 40 सीट जीतने जा रहे हैं। आराम से हमलोग 400 का आंकड़ा पारस कर जाएंगे।
चिराग की पार्टी के लोग विरोध कर रहे हैं
चिराग पासवान के सवाल पर प्रिंस राज ने कहा कि यह अनुभव जो उनको मिल रहा है कि उनका टिकट बांटने का तरीका जो था और मीडिया में जिस तरह से टिकट बेचने पर सवाल उठाया। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद 22 लोगों ने इस्तीफा दिया। उन्हीं की पार्टी के लोग ही विरोध कर रहे हैं। हमारी पार्टी के लोग उनका विरोध नहीं कर रहे हैं। हमलोग गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं। एनडीए प्रत्याशी जहां भी हैं, वहां हमलोग प्रचार कर रहे हैं। हमलोगों ने खगड़िया में भी मजबूती से प्रचार प्रसार किया है।