बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे फेज के लिए 28 दिसंबर को मतदान हुआ था। दूसरे चरण में कुल 68 नगर निकायों में मतदान हुआ था। इसी चरण में पटना समेत बिहार के सभी 17 नगर निगमों में चुनाव हुआ था। इसके अलावा 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में भी वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण का परिणाम आज यानी 30 दिसंबर घोषित किया जा रहा है। बात करे पटना की तो पटना को आज अपना नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। वोटों की गिनती पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में चली। पटना नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। लेकिन इस बार भी मेयर पद की उम्मीदवार सीता साहू ने दोबारा जीत दर्ज की।
सीता साहू ने कुल 64,849 वोटों से जीत हासिल की हैं। वहीं, मेयर के इस रेस में दूसरे नंबर पर महजबीं ने सीता साहू को जबरदस्त टक्कर दिया। जिन्हें 39,919 वोट मिले है। वहीं, डिप्टी मेयर पद रेशमी चंद्रवंशी ने जीत दर्ज कर ली है। रेशमी चंद्रवंशी ने इस चुनाव में 5,251 वोट से जीत दर्ज की है।
BPSC के 67वीं मेंस परीक्षा शुरू, पटना में बने हैं 19 केंद्र
पटना नगर निगम के वार्ड पार्षदों की लिस्ट इस लिंक पर चेक करे– पटना नगर निगम के 75 वार्डों में किसे मिली जीत, कौन हारा, जानिए यहां
मतगणना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे DM और SSP
पटना नगर निगम चुनाव की मतगणना पटना के AN कॉलेज में चल रही है। इस दौरान पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों निरीक्षण करने पहुंचे है। इस दौरान DM ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। वहीं जीत के बाद कोई भी प्रत्याशी के जुलूस न निकाले इस पर पूरी तरह से हम सभी की नजर है। वही SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। व्यक्ति को अंदर प्रवेश करने से पहले उनकी पहचान की जा रही है। वही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से तमाम लोगों पर नजर रखी जा रही है।
बिहार के 17 नगर निगमों के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव 2022 का अपडेट-
नगर निगम | मेयर | डिप्टी मेयर |
पटना | सीता साहू (आगे) | रेशमी चंद्रवंशी |
गया | गणेश पासवान (आगे) | चिंता देवी (जीतीं) |
आरा | इंदु देवी (आगे) | पूनम देवी (आगे) |
भागलपुर | वसुंधरा लाल (आगे) | सलाउद्दीन अहसन (आगे) |
समस्तीपुर | अनीता राम (आगे) | रामबालक पासवान (जीते) |
दरभंगा | अंजुम आरा (जीतीं) | नाजिया हसन (जीतीं) |
मुजफ्फरपुर | निर्मला साहू (जीतीं) | डॉ. मोनालिसा (जीतीं) |
सासाराम | काजल कुमारी (जीतीं) | सत्यवंती देवी (जीतीं) |
छपरा | राखी गुप्ता | रागिनी कुमारी |
पूर्णिया | विभा कुमारी (आगे) | पल्लवी गुप्ता (जीतीं) |
बेगूसराय | – | – |
बेतिया | गरिमा देवी सिकारिया (जीतीं) | – |
बिहारशरीफ | – | – |
मोतिहारी | प्रीति देवा गुप्ता (जीतीं) | लालबाबू प्रसाद (जीते) |
सीतामढ़ी | रौनक जहां (जीतीं) | – |
मुंगेर | कुमकुम देवी (आगे) | खालिद हुसैन (आगे) |
कटिहार | उषा देवी (आगे) | – |
मेयर प्रत्याशी के अबतक के नतीजे
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Image-2022-12-30-at-3.15.06-PM.jpeg)