लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के दूसरे चरण के चुनाव के बाद अब सभी पॉलिटिकल पार्टियां एक अलग मोड में जा चुकी है। चाहे एनडीए गठबंधन हो या इंडिया गठबंधन दोनों ही तरफ से जोर-आजमाइश तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा के माध्यम से राजद का इलेक्शन थीम सॉन्ग लॉन्च किया गया है।
राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि यह लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं। कल अमित शाह बिहार आए तो अलबल बक रहे थे। कह रहे थे की सरिया कानून लागू हो जाएगा लेकिन यह लोग देश में नागपुरिया कानून लगाना चाहते हैं। पर हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे। तेजस्वी यादव लगातार रोजगार के मुद्दे पर एनडीए गठबंधन को घेर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री इसका कोई भी जवाब नहीं देते हैं।