बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से समाधान यात्रा पर निकले हुए है। उनकी ये यात्रा 5 जनवरी 2023 से शुरू हुई थी। जो 7 फरवरी तक चलने वाली थी। लेकिन समाधान यात्रा का नया शिड्यूल जारी कर दिया गया है। अब ये यात्रा 15 फरवरी तक चलेगी। बता दें की इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां हुए विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रह रहे हैं। अब समाधान यात्रा के शिड्यूल में संसोधन कर नया शिड्यूल जारी किया गया है।