बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 26 सीनों से समाधान यात्रा में जुटे हुए हैं। इस दौरान वो अलग-अलग जिलों में जाकर वहां चल रहे विकास कार्यों क जायजा ले रहे हैं। वहीं कई जिलों को सरकारी योजनाओं का तोहफा भी दे रहे हैं। इसी क्रम में वो आज उनकी समाधान यात्रा समस्तीपुर पहुंची हुई थी। चुकी बीते दिन को औरंगाबाद में हुई समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुर्सी फेंकी गई थी। जिसे लेकर समस्तीपुर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। समस्तीपुर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया।
निगरानी के बड़ी कार्रवाई, घूस लेते रंगे हाथों हेडमास्टर गिरफ्तार
221 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर के भगवानपुर देसुआ ग्राम पहुंचे। वहां के चल रहे आंगनबाडी केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने समस्तीपुर जिले के लिए 221 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिनकी कुल लागत 341 करोड़ 67 लाख रुपये बताई जा रही है। इन योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद उन्होंने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत बनाए गए एक तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही स्टोबेरी और ओल की खेती कर रहे किसानों से भी मिले और खेती का भी निरीक्षण किया।