बिहार में एक साथ कई मोर्चों पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा शनिवार, 16 मार्च को संभावित है। इससे पहले नीतीश सरकार ने शुक्रवार, 15 मार्च को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बीच कैबिनेट का विस्तार भी होना है। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। चर्चा हे कि भाजपा ने अपने कोटे के मंत्रियों की सूची फाइनल कर ली है। इसी लिस्ट के साथ सम्राट चौधरी सीएम आवास पहुंचे हैं। बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को संभावित भी है।
इसमें भाजपा की ओर से कुछ पुराने नाम हैं तो कुछ नए नामों की भी चर्चा है। पुराने नामों में मंगल पांडेय, नितिन नवीन, जीवेश मिश्रा जैसे नाम हैं। तो नए नाम में केदार पांडेय शामिल हैं।
आज ही कैबिनेट विस्तार, राज्यपाल पहुंचे पटना
एक तरफ भाजपा ने मंत्रियों की अपनी लिस्ट सीएम नीतीश कुमार को सौंप दी है। तो दूसरी ओर राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर भी गया से पटना आ गए हैं। इसलिए संभावना है कि बिहार में कैबिनेट विस्तार शुक्रवार शाम ही होगा।
बीजेपी कोटे से 12 मंत्री बनेंगे
- नितिन नवीन
- कृष्णन्दन पासवान
- जनक राम
- मंगल पांडे
- दिलीप जयसवाल
- संतोष सिंह
- नीरज बब्लू
- नीतीश मिश्रा
- केदार गुप्ता
- सुरेंद्र मेहता
- हरि साहनी
- अरुणा देवी
जदयू कोटे के मंत्रियों की लिस्ट
- अशोक चौधरी
- रत्नेश सदा
- महेश्वर हज़ारी
- सुनील कुमार
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- शीला मंडल
- जयंत राज
- जमा ख़ान