भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल अहमद कादरी ने छपरा के जन्नत पैलेस मे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार दं’गा करवाना चाहते हैं। सासाराम में जो दं’गा हुआ वह सरकार द्वारा कराया गया था। महागठबंधन की सरकार में बिहार शरीफ में भी दं’गा कराने का प्रयास किया गया। जब तक भाजपा के साथ थे, तो बिहार में एक भी दं’गा नहीं हुआ। एक भी पत्थर रामनवमी में नहीं चला। नीतीश कुमार बिहार को ज’लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आठवीं और नौवीं फेल की बात सुनते हैं। रामायण और गीता की बातें उन्हें अच्छी नहीं लगती। साधु-संतों की बातों से उन्हें परहेज है। बिहार को जलाना चाहते हैं, इसीलिए वह बागेश्वर धाम वाले नरेंद्र शास्त्री को बिहार आने से रोकना चाहते हैं। लेकिन बिहार के अल्पसंख्यक समाज के लोग सारे मुस्लिम समाज के लोग नीतीश कुमार और उनके महागठबंधन के नीयत को पहचान चुके हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार चल रही है। यही रामराज्य है। उत्तर प्रदेश में जाइए राम राज्य है। जहां जहां भाजपा की सरकार है वहां राम राज्य है। हर गरीब की चिंता, हर गरीब को सुविधा यही तो रामराज है।
नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी को तुफैल अहमद कादरी ने कहा कि वे पीएम यानि पलटी मार हैं। नीतीश कुमार की मंशा अल्पसंख्यक का शोषण, उनकी आवाज को दबाने और बिहार में जो दं’गा कराने का प्रयास किया है उसे पूरे बिहार की जनता को घूम घूम कर बताने का काम कर रहे हैं। 2024 में नीतीश कुमार का सूपड़ा साफ हो जाएगा। और 2025 में बिहार में कहीं भी नीतीश कुमार का नाम-निशान नहीं बचेगा। इसके साथ साथ महागठबंधन का भी सफाया हो जाएगा। प्रेस वार्ता में मोर्चा के उपाध्यक्ष सरवर जमाल, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह, एवं नगर अध्यक्ष राजेश फैशन उपस्थित थे।