लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारियों में लगी हुई है। बिहार में भी राजनीतिक पार्टियां भी अपने संगठन में बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। खास कर जदयू बिहार में अपनी पार्टी में सैकड़ों उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव बना चुकी है। कुछ दिनों पहले जदयू ने एक राजनीतिक सलाहकार समिति बनाया था।जिसमें 300 लोगों को शामिल किया गया था। इसके बाद एक राष्ट्रीय कार्यसमिति का भी गठन किया गया। जदयू का फोकस लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को और ज्यादा मजबूत करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू की दो दिवसीय बड़ी बैठक हो रही है। जिसका आज दूसरा दिन है।
आज भी जारी रहेगा मंथन
सीएम नीतीश कुमार ने बीते दिन 11 सितंबर को जेडीयू के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। ये बैठक दोपहर 2 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर हुई। जो करीब 5 घंटे तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह प्रदेश अध्यक्ष के आलावा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार ने सभी जिलाध्यक्षों को चुनावी मंत्र दिया और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को भी है। आज यानि 12 सितंबर को जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं के साथ की बैठक बुलाई गयी है। बता दें कि दोनों दिनों की बैठक में नीतीश कुमार करीब 800 जिला और प्रखंड अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।