प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किया गया जन सुराज अभियान मंगलवार को अपना पहला संकल्प दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 2 मई 2022 को प्रशांत किशोर ने ट्वीट के माध्यम से जन सुराज अभियान के शुरुआत करने की घोषणा की थी। आज इसके 1 साल पूरे होने के अवसर पर जन सुराज के पटना स्थित कार्यालय में 6 सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारियों ने जन सुराज अभियान को अपना समर्थन देते हुए प्रशांत किशोर की इस मुहिम में शामिल हुए। जन सुराज से जुड़े पूर्व IPS राकेश कुमार मिश्रा ने सभी 6 अधिकारियों को शॉल और बुके देकर जन सुराज परिवार में औपचारिक तौर पर शामिल कराया।
जन सुराज अभियान में जुड़ने वाले 6 सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारियों का विवरण
- अजय कुमार द्विवेदी (पश्चिम चंपारण) – सेवानिवृत विशेष सचिव, कैबिनेट, बिहार सरकार
- अरविंद कुमार सिंह (भोजपुर) – सेवानिवृत सचिव, पूर्व जिलाधिकारी (कैमूर एवं पूर्णिया)
- ललन यादव (मुंगेर) – सेवानिवृत आयुक्त (पूर्णिया) , डीएम (नवादा, कटिहार)
- तुलसी हजार (पूर्वी चंपारण) – सेवानिवृत प्रशासक बेतिया राज, बिहार सरकार
- सुरेश शर्मा (गोपालगंज) – सेवानिवृत संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार
- गोपाल नारायण सिंह (औरंगाबाद) – सेवानिवृत संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार