बिहार सरकार ने सेवानिवृत्त पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोटकर को परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। एसके सिंघल को 14 जनवरी 2023 को केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। अब शोभा अहोटकर को उनकी पुरानी जिम्मेदारियों के साथ केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) अध्यक्ष पद अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है। इसकी अधिसूचना बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी कर दी है।
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2023/12/image-37.png)