राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर महागठबंधन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर हमला किया है। नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला करते हुए कई बार हमले कर चुके हैं। हर बार सुधाकर सिंह का बयान नए विवाद दे जाता है। एक बार फिर शनिवार को सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को नया नाम दिया है। आरा में एक सम्मेलन में सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार चला रहे लोग जनता के वोट से सीएम नहीं बने हैं। वे चोर दरवाजे से एमएलसी बने हुए लोग हैं। सुधाकर सिंह ने यह भी कह कि उन्हें बिहार के विकास की चिंता नहीं है, वे सिर्फ कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
फिर लगाए नीतीश पर आरोप
सुधाकर सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सालों में बिहार बरबाद हुआ है। जबकि दुनिया आगे बढ़ती गई। नीतीश कुमार का बिना नाम लिए उन्होंने आगे कहा कि एक व्यक्ति ने चार बार कुर्सी छोड़ी, चार बार गठबंधन बदला और 17 सालों में बिहार के किसानों को बरबाद कर दिया।