बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर निगरानी की कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही निगरानी विभाग एक्टिव होकर उस अधिकारी को दबोच ले रही है। इसके बावजूद भी घूसखोर सरकारी कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नया मामला औरंगाबाद से सामने आया है। जहाँ उपहारा थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को पटना से पहुंची निगरानी टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम ने उन्हें 20 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिक्षक बहाली के लिए आज से परीक्षा, पटना में बनाए गए हैं 40 परीक्षा केंद्र
घूस लेते रंगे हाथों थानाध्यक्ष गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव निवासी सनोज कुमार से थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता 20 हजार रुपये घूस ले रहे थे। उसी समय निगरानी की टीम ने पैसा लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी से तीन आरोपितों के नाम हटाने के लिए थानेदार पैसा ले रहे थे। निगरानी टीम ने इसकी जानकारी औरंगाबाद पुलिस को नहीं दी है। निगरानी की टीम उपहारा थानाध्यक्ष को अरवल ले जाकर पूछताछ कर रही है।बात दें औरंगाबाद जिले में थानेदार को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कई थानाध्यक्ष को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है।