बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव करने और राशि ना देने आरोप लगाया था। वही विजय चौधरी ने बिहार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी निशाना साधा था। लेकिन अब सुशील मोदी पूरे दस्तावेज के साथ चौधरी और उनके बयानों पर पलटवार किया है। साथ ही सुशील मोदी ने भुगतान राशि का आकड़ा भी बताया है।
अब सुशील मोदी ने साधा निशाना
उन्होंने कहा कि बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी एक बार फिर झूट बोल रहे है। मोदी का दावा है कि उनके पास सारे दस्तावेज है। केंद्र से अबतक 594 करोड़ रुपय मिल चुके है। 330 करोड़ रुपय अगस्त में दिया गया है। वही 264 करोड़ रुपय सितंबर को मिला है। उन्होंने कहा कि एक बार विजय चौधरी अपने बही खाता को देख ले। मोदी ने तंज कर कहा कि राजनीति कम कीजिए और विभाग को चलाइए।
वित्त मंत्री का आरोप पांच महीनों से नहीं मिल रहा विभिन्न मदों की भुगतान राशि
वित्त मंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के 5 महीने पूरे हो चुके है। बावजूद इसके केंद्र द्वारा समग्र शिक्षा अभियान, मनरेगा सहित विभिन्न मद की राशि प्रदान नहीं की गई है। साथ ही विजय चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए सुशील मोदी को कहा कि हम तो नए वित्त मंत्री है, जबकि खुद को सुशील मोदी पुराने वित्त मंत्री बता रहे है। 5 महीने तक आखिर केंद्र सरकार ने कोई आवंटन क्यों नहीं दिया? पैसे रोकने के बहाने तो सुशील मोदी समझ ही सकते हैं। उन्होंने शुशील मोदी को कहा कि वह अक्सर आकड़े भूल जाते है।