बिहार में राजनीतक खेल होने के बाद से बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है। हर दिन नेताओं का एक नया बयान सामने आ रहा है। जिसमें वो दूसरी पार्टी के नेताओं पर टिका-टिप्पणी कर रहे हैं। जब से नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ मिल कर सरकार बनाया है। तभी से BJP के नेता नीतीश कुमार पर हमलावर है। इन सभी BJP नेताओं में राज्यसभा सांसद सुशिल मोदी सबसे आगे हैं। वो लगातार नीतीश कुमार और महागठबंधन को अपने निशाने पर लिए हुए हैं। अब सुशील मोदी ने JDU के भविष्य को लेकर बड़ी बात कह दी है।
नीतीश के बाद JDU का कोई भविष्य नहीं
एक ओर जहाँ ललन सिंह और नीतीश कुमार सुशील मोदी को लेकर सहानुभूति जाता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुशील मोदी उनपर लगातार हमलावर हैं। JDU के भविष्य को लेकर सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उनका ये भी कहना है कि नीतीश कुमार के बाद JDU का कोई भविष्य नहीं है।