बिहार सरकार के मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सरकार में शामिल दलों के नाम पर आंतरिक सहमति बनने के बाद आज सुबह 11.30 बजे शपथ ग्रहण होगा। इसके लिए चयनित सभी विधायकों को सूचना भेज दी गई है। मंत्रिमंडल में जदयू, राजद और कांग्रेस के शामिल होंगे। सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत कुल 31 सदस्यों वाला मंत्रिमंडल होगा।
पांच मंत्रियों ने सबसे पहले ली शपथ
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/1st.png)
शपथ ग्रहण में सबसे पहले पांच मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। इसमें जदयू की ओर से विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, राजद की ओर आलोक मेहता, तेजप्रताप यादव और कांग्रेस की ओर आफाक आलम शामिल रहे।
दूसरी पंक्ति में जदयू के तीन और राजद के दो मंत्री
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/2.png)
शपथ ग्रहण के लिए दूसरी पंक्ति में भी पांच नेताओं को बुलाया गया। इसमें जदयू की ओर से अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, लेशी सिंह शामिल रहे। जबकि राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव और रामानंद यादव ने भी इसी पंक्ति में शपथ ली।
तीसरी पंक्ति में आए संजय झा
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/3-1.png)
तीसरी पंक्ति में भी पांच मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें जदयू की ओर से मदन सहनी और संजय कुमार झा शामिल रहे। जबकि राजद की ओर से कुमार सर्वजीत और ललित कुमार यादव ने शपथ ली। हम की ओर संतोष कुमार सुमन ने भी इसी पंक्ति में शपथ ली।
चौथी पंक्ति में निर्दलीय सुमित
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/शीला-सुमित.png)
चौथी पंक्ति में भी पांच मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें जदयू की ओर से शीला मंडल और सुनील कुमार ने शपथ ली। जबकि राजद से समीर कुमार महासेठ, चंद्रशेखर ने शपथ ली। वहीं निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने शपथ ली।
राबड़ी की करीबी अनीता ने ली शपथ
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/08/जमा.png)
इस पंक्ति में राबड़ी देवी की करीबी अनीता देवी ने शपथ ली। इसके अलावा राजद के जीतेंद्र राय, सुधाकर सिंह ने शपथ ली। वहीं जदयू की ओर से मो. जमां खान और जयंत राज ने शपथ ली।
छठी पंक्ति में छह मंत्रियों की शपथ
इस आखिरी पंक्ति में छह मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसमें राजद के इसरायल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शाहनवाज ने शपथ ली।
जदयू कोटे के इन मंत्रियों ने ली शपथ
- विजेंद्र यादव
- विजय कुमार चौधरी
- अशोक चौधरी
- श्रवण कुमार
- लेशी सिंह
- मदन सहनी
- संजय कुमार झा
- शीला मंडल
- सुनील कुमार
- मो. जमां खान
- जयंत राज
राजद कोटे से इन मंत्रियों ने ली शपथ
- आलोक मेहता
- तेजप्रताप यादव
- सुरेंद्र प्रसाद यादव
- रामानंद यादव
- कुमार सर्वजीत
- ललित कुमार यादव
- समीर कुमार महासेठ
- चंद्रशेखर
- अनीता देवी
- जीतेंद्र कुमार राय
- इसरायल मंसूरी
- कार्तिकेय सिंह
- सुरेंद्र राम
- शाहनवाज
- मो. शमीम
- सुधाकर सिंह
अन्य मंत्री, जिन्होंने ली शपथ
- आफाक आलम, कांग्रेस
- मुरारी गौतम, कांग्रेस
- संतोष कुमार सुमन, हम (सेक्युलर)
- सुमित कुमार सिंह, निर्दलीय
राजभवन में शपथ ग्रहण
नीतीश सरकार के सभी नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण राजभवन में हो रहा है। यहां के राजेंद्र मंडपम में राज्यपाल फागू चौहान सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
24 से दो दिनों का विधानमंडल सत्र
मंत्रियों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें विभाग आवंटित किए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार के स्तर पर विभागों का बंटवारा हो चुका है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सूचना जारी की जाएगी। वहीं 24 अगस्त से दो दिनों का विधानमंडल सत्र होना है। इसमें पहले दिन विधानसभा में सरकार बहुमत पास करेगी। जबकि दूसरे दिन विधान परिषद में स्पीकर का चुनाव होगा।