बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार लोगों की जान ले रहा है। बिहार के अलग-अलग जिलों से सड़क दुर्घटना के नए नए मामले रोज सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में नया मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ़्तार वाली एक ऑटो ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही युवक की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के लाखो सहायक थाना क्षेत्र के लाखो विश्वकर्मा चौक की है। दुर्घटना में जान गवाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। मृतक युवक लाखो थाना क्षेत्र के वार्ड 9 का रहने वाला था जिसका नाम नीरज कुमार सिंह बताया जा रहा है।
आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को किया जाम
सड़क दुर्घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 पर युवक का शव रखकर जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया की नाबालिक चालकों के वजह से इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोग ने मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी कर रहे हैं। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क से जाम को हटवाया। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक फरार होने में कामयाब रहा फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज कुमार पेंटिंग का काम करता था। सोमवार की सुबह वो चाय पीने के लिए घर से बाहर निकाला था। इसी दौरान ऑटो ने उसे टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई।