बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है। राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं, गया में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आरा में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक लुढ़क सकता है। इससे आज की रात सबसे सर्द रात होने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव और दिन के तापमान में भारी गिरावट जरूरी है।
न्यूनतम-अधिकतम तापमान सामान्य
अभी सुबह में कोहरा बाद अच्छी धूप निकलने से ठंड का विशेष प्रभाव नहीं दिख रहा। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। इस कारण हफ्ते भर तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पछुआ हवा की वजह से सुबह-शाम कनकनी रहेगी, लेकिन दिन में मौसम शुष्क रहेगा।
सुबह-शाम रहेगी कनकनी
इसके अलावा पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य इलाकों का मौसम शुष्क और सुबह में कोहरा का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी के कारण लोग ठंड से प्रभावित रहेंगे।
पछुआ हवा ने बढ़ाई सर्दी
गया में पछुआ हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार की सुबह 6.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलाने का निर्देश दिया है।