पहले चरण के मतदान के लिए चार सीटों पर नामांकन होने के बाद आज महागठबंधन मे सीटों पर फैसला हो गया है। बिहार महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति हो गई है। आज आरजेडी प्रदेश कार्यालय में महागठबंधन दल के नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इसमें आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा,कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, वाम दल के नेता केडी यादव शामिल हैं।
बिहार महागठबंधन में RJD को 26 सीटें, कांग्रेस को 9 सीटें, CPI ML को 3 और CPI-CPM को 1-1 सीट दिये जाने पर सहमति बनी है।
राजद-26
अररिया, बांका,बक्सर, गया, गोपालगंज, हाजीपुर, जहानाबाद, जमुई, झंझारपुर, मधेपुरा, महाराजगंज, नवादा, पाटलिपुत्र, उजियारपुर,सारण,पूर्णिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकीनगर, औरंगाबाद, लोकसभा सीट
कांग्रेस- 9
कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, समस्तीपुर लोकसभा सीट
CPI ML 3 सीट
काराकाट, नालंदा, काराकाट
CPI 1 सीट
बेगूसराय
CPI (M) 1 सीट
खगड़िया
महागठबंध में शामिल आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-माले, सीपीआई और सीपीएम के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है लेकिन इसे और पहले हो जाना चाहिए था लेकिन पहले चरण के नामांकन खत्म होने के बाद महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ। बता दें कि सीट बंटवारें से पहले ही राजद ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए है और उन्हें सिंबल भी वितरण कर दिया था।