बिहार में चलती ट्रेन से छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह घटना डिब्रूगढ़-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की है। बताया जा रहा है कि डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई। छेड़खानी करने वाले आरोपी और कोई नहीं बल्कि सेना के दो जवान है। जिन्हें फ़ौरन गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को छपरा जंक्शन से हिरासत में लिया गया है।
बिहार: से’क्स रैकेट का पर्दाफाश, मामले में 4 गिरफ्तार
हिरासत में लिए गए जवान
इस घटना में यह बात सामने आई है कि डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना हुई। इस बात की शिकायत बुधवार को नवोदय विद्यालय, नॉर्थ सिक्किम के प्राचार्य विनय कुमार ने दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलने पर छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई की और दोनों आरोपित जवानों को हिरासत में ले लिया।
जवानों की पहचान
मिली सूचना के मुताबिक हिरासत में लिए गए दोनों जवानों की पहचान अमरजीत सिंह और मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। अमरजीत सिंह भारतीय सेना के जवान हैं और जम्मू के निवासी हैं। इनकी पोस्टिंग डिब्रूगढ़ में है। वहीं मुकेश कुमार सिंह ITBP के जवान हैं और पंजाब के रहने वाले हैं। इनकी पोस्टिंग अरूणाचल प्रदेश में है।