बिहार की दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर अलग अलग राज्यों में किया गया है। दोनों महिला आईएएस ही हैं। इनमें डॉ. करुणा कुमारी और खुशबू गुप्ता शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को स्थानांतरित करने के लिए केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य सरकार ने किया विरमित
आपको बता दें कि डॉ. करुणा कुमारी बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर सचिव के पद पर कार्यरत थी। अब उनका ट्रांसफर उनके स्टेट कैडर असम-मेघालय में कर दिया गया है। वहीं दूसरी आईएएस खुशबू कुमारी अभी मुंगेर की एसडीओ के पद पर काम कर रही थीं। अब उनका ट्रांसफर तेलंगाना कैडर में किया गया है। खुशबू 2019 बैच की बिहार कैडर की आर्इएएस अधिकारी हैं। राज्य सरकार ने उन्हें विरमित करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।