1 फरवरी को देश की संसद में बजट पेश होने वाला है। जिसे केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सितारमण पेश करेंगी। देशभर के आम आदमी को इस बार की बजट से काफी उम्मीद है। सभी बहुत ही ध्यान से बजट को देखते हैं। अब बजट को आप अपने मोबाइल फोन पर भी बजट की विस्तृत जानकारी ले सकते है। इसके लिए सिर्फ एक App डाउनलोड करना होगा। इस एप पर बजट से जुड़ी जानकारी हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगी। सांसद में बजट पेश होने के तुरंत बाद ही App पर बजट दिखने लगेगा।
कंपा देने वाली बर्फबारी के बीच राहुल गांधी का भाषण, मोदी और शाह को दी चुनौती
इस App में मिलेगी जानकारी
दरअसल जब संसद में बजट पेश होता है तो इसका लाइव टेलीकास्ट संसद टीवी और दूरदर्शन पर होता है। लेकिन अब बजट पेश होने के बाद एक App पर उससे जुड़ी हर जानकारी ली जा सकेगी। इस App का नाम Union Budget Mobile App है। App में बजट से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपलोड किया जाएगा। इस App को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हिंदी और अंग्रेजी में से जिस भाषा में आप बजट की जानकारी लेना चाहे ले सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले को गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें
- उसके बाद उसके सर्च बार पर क्लीक कर Union Budget Mobile App सर्च करें
- Union Budget Mobile App सर्च करने के बाद NIC e-gov के डेवल्प किए एप को सलेक्ट करें
- फिर इंस्टाल बटन पर टैप कर, डाउनलोड करें
- इसके अलावे www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी App को डाउनलोड किया जा सकता