जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी गई है।
कुशवाहा ने किया ट्वीट
बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती हुए है। वह करीब 3 दिनों तक भर्ती रहेंगे। इस बात की जानकारी और किसी ने नहीं बल्कि खुद कुशवाहा ने अपने ट्विटर पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है। साथ में उन्होंने लिखा है कि वह अगले दो तीन दिनों तक रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती रहेंगे।
डिप्टी CM बनने की उम्मीद में थे कुशवाहा
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कई दिनों से अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। यह चर्चा और किसी पर नहीं बल्कि खुद उपेंद्र कुशवाहा ने डिप्टी CM के रूप में देखने की मंशा व्यक्त की थी। मीडिया द्वारा इस बात पर सवाल करने पर कुशवाहा ने मीडिया को एक हिंट देते हुए कहा था कि ना तो सन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। पर उनकी इक्षा पर खुद CM नीतीश कुमार ने पानी फेर दिया था।