शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी बदस्तूर जारी है। इसमें छोटे उचक्के और बड़े माफिया डॉन के साथ कई सफेदपोश में शामिल हैं। सफेदपोशों के शामिल होने की एक वारदात गोपालगंज जिले में सामने आई है। यहां गोपालगंज की विधायक कुसुम देवी का देवर अशोक सिंह शराब तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। अशोक सिंह पर आरोप है कि वो अवैध शराब की खेप कार में छिपा कर बिहार ला रहा था। पुलिस ने अशोक के साथ हरिकेश साह नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
उत्पाद विभाग की कार्रवाई
यह कार्रवाई उत्पाद विभाग ने की है। अशोक सिंह और हरिकेश तब पकड़े गए जब वे कररिया गांव से शराब लेकर जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह शराब यूपी से तस्करी कर लाई गई है। उत्पाद अधीक्ष राकेश कुमार ने दोनों गिरफ्तारियों की पुष्टि भी कर दी है। अब उत्पाद विभाग इस सफेदपोश नेक्सस को खंगालने में जुटी हुई है।