गौनाहा प्रखंड के पूर्वी व पश्चिमी मंडलो में भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन प्रोजेक्टर के सहारे भोपाल से लाईव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता निशिकांत गिरि ने किया। वहीं कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश का विकास हुआ है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र दुबे थे। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम बजनी, कौवाहा, भितीहरवा, बेलवा गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया और लोगों को संबोधित किया गया।
मोके पर विधायक प्रतिनिधि राजेश राम, प्रदेश अनुसूचित जनजाति के महामंत्री निरंजन पंजियार, जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी विरेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, व मंडल अध्यक्ष कमलेश दिसवा, रामस्नेही चौरसीया, रामनाथ राय, जितेन्दर प्रसाद, सुनील गढ़वाल, अमित वाजपेयी, पप्पू जयसवाल के साथ सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरूषो की उपस्थित रही।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बेकाबू हुई पुलिस, बगैर हेलमेट बाइक सवार का फोड़ा सर