सारण में भारतीय जनता पार्टी के मरहौरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने रेफरल अस्पताल मरहौरा के प्रांगण में आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं के 9 सूत्री मांगों का समर्थन किया है। बता दें कि आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं का आंदोलन 10 दिनों से चल रहा है। जिनकी मांगों को बिहार की सरकार मानने से इंकार कर रही है। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह मरहौरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं पश्चिमी के आर्य सुमंत, अनुज कुमार सिंह, रमेश कुमार सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं के समर्थन में नारेबाजी की। मरहौरा आशा संघ के अध्यक्ष गुड़िया देवी फैसिलिटेटर नीलम देवी, अनीता देवी सहित सभी आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
तेजस्वी यादव और अखिलेश सिंह की मुलाकात के बाद बन्द कमरे में मिले विजय चौधरी से नीतीश कुमार