RANCHI: भाजपा के तमाम दिग्गज नेता, कार्यकर्ता आज राजधानी रांची की सड़कों पर उतर आए हैं। हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत झारखंड की हेमंत सरकार को हटाने की मांग को लेकर सचिवालय का घेराव करने पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई खुद रांची में मोर्चा संभाले हुए हैं। अलग अलग जिलों से पार्टी कार्यकर्ता रांची पहुंच गए हैं। यह देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को दुरूस्त कर लिया है। प्रभात तारा मैदान में भाजपा के नेता जुटने के बाद सचिवालय घेराव करेंगे। इस रूट पर प्रशासन ने धारा 144 लगाने के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।
प्रभात तारा स्कूल बना सेंटर
सचिवालय घेराव कार्यक्रम के लिए भाजपा की ओर से प्रभात तारा स्कूल को सेंटर बनाया गया है पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। विधायक सीपी सिंह समेत अन्य नेता लगातार व्यवस्था और अन्य आवश्यकताओं पर नजर रखे हुए है। वहीं भाजपा के घेराव कार्यक्रम को लेकर धुर्वा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। रांची डीसी और एसएसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे है।