भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष बिहार में दो दिवसीय दौरे पर आए है। इस दौरान शुक्रवार को मंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। इस बैठक में पार्टी को बूथ और मंडल स्तर पर मजबूत करने को कहा गया। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के नेता को बड़ा टास्क दिया गया, और समाज के सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने के लिए कहा गया। वहीं बिहार में सीएम बीजेपी का बने इसपर भी चर्चा की गई।
राज्य कर्मियों को मिलेगा दिवाली उपहार, डीए में होगी बढ़ोतरी
भाजपा की पहचान किसी वर्ग या जाति विशेष के रूप में न हो
बीएल संतोष ने बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों को भाजपा से सभी वर्गों को जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान किसी वर्ग या जाति विशेष के रूप में न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं भी यह न कहा जाए कि भाजपा किसी जाति विशेष की पार्टी है। इसलिए उन लोगों को भी पार्टी से जोड़ें जो अभी पार्टी को वोट नहीं कर रहे हैं।
बीएल संतोष ने अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की
बीएल संतोष ने गृह मंत्री अमित शाह के पांच नवंबर को मुजफ्फरपुर दौरे की भी तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर भी जोर दिया गया। इसके आलावा शाम 7 बजे से शुरु कोर कमेटी की बैठक रात 10 बजे तक चली। इसमें विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौपे गये टास्क के अनुपालन की समीक्षा की गई। वहीं बिहार में सरकार बनाने को लेकर बीएल संतोष ने सभी कार्यकर्ताओं से इसके लिए संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी सीएम बने किसी दूसरे को अब मौका न मिले। इस बार खुद की सरकार और खुद का सीएम बनाना है। इसके साथ ही केंद्र की योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इस दिशा में काम करने को कहा गया।