बोकारो के जैनामोड़ स्थित मध्य विद्यालय बांधडीह में शनिवार दोपहर स्कूल के बरामदे में बिजली गिरने से विद्यालय के 25 से 30 छात्र इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक बच्ची जो चौथी कक्षा की छात्रा है डोली प्रवीण को गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी छात्रों को इलाज के लिए जैनामोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर अवस्था में घायल छात्रा को बोकारो जेनरल अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुँचे बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि एक बच्ची गंभीर रुप से घायल है। बाकी बचे डरे हुए हैं। सभी का इलाज चिकित्सकों के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुःखद घटना घटी है।
बच्चों को जैनामोड़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया
स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे के करीब हल्की हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान कक्षा एक और दो के बरामदे में बिजली गिर गई। जैसे ही बिजली गिरने का एहसास हम लोगों को हुआ बच्चे इस घटना डर कर चिल्ला रहे थे। तभी तुरंत आनन फानन में बच्चों को उठाते हुए जैनामोड़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी गई। प्रधानाध्यापक शशि भूषण महतो ने बताया कि इस घटना में 25 से 30 बच्चे घायल हुए। एक बच्ची जो गंभीर अवस्था में घायल है वह कक्षा 4 की छात्रा है।
यहां तड़ित चालक नहीं लगाया गया
विद्यालय में तड़ित चालक नहीं होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में विद्यालय में तड़ित चालक लगाया गया था। लेकिन उसके बाद 8 से 10 डीडीओ और प्रधानाध्यापक बदले। लेकिन यहां तड़ित चालक नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि वे खुद 1 जून 2021 से विद्यालय के चार्ज में है। लेकिन जब मुझे विद्यालय हैंडोवर दिया गया तो उसमें तड़ित चालक का जिक्र नहीं था। जानकारी के मुताबिक विद्यालय में तड़ित चालक की चोरी गई है।
अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया
इस हादसे की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को मिला सभी के परिजन अपने बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आए। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सिविल सर्जन खुद पहुंच गए और चिकित्सकों की बड़ी टीम को लगाकर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया। जिस प्रकार से आज शिक्षा विभाग की लापरवाही से इतने बच्चों की जान पर आफत आ गई ऐसे में शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है।