बोकारो के जैप 4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक जवान का नाम सुशील कुमार सुशील कुमार है वो साहिबगंज का रहने वाला था। दुर्गा पूजा की ड्यूटी के लिए जवान को हथियार और गोली मिले थे। घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली चलने की घटना के कारणों का पता पुलिस लगा रही है।