HAZARIBAGH : जिले के इचाक प्रखंड स्थित लोटवा डैम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां हजारीबाग के माउंट एग्मोंट स्कूल के 6 बच्चे गहरे डैम में डूब गए हैं। बताया गया कि बच्चे सुबह सात बजे एक साथ डैम घूमने पहुंचे थे। इन्होंने अपना स्कूल ड्रेस बाहर खोल दिया और फिर पानी में उतर गए। संभावना जताई जा रही है कि एक बच्चा गहरे पानी में चला गया जिसे बचाने के क्रम में 6 अन्य बच्चे भी पानी में डूब गए। बाहर बचे एक बच्चे ने अन्य लोगों को सूचना दी। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक तीन बच्चों का शव निकाला गया है। सभी प्लस टू में पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया कि एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल से सातों बच्चे एक साथ डैम पहुंचे थे। इनमें सोनू कुमार हादसे में बच गया। उसने ही बदहवासी में बाहर निकल कर लोगों को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से मयंक, अमित और शिवसागर का शव अब तक निकाला जा चुका है। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा है। ग्रामीण गोताखोर भी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। घटना के बाद स्कूल में भी कोहराम मच गया है। बच्चे वहां कैसे पहुंचे इसकी जांच की जा रही है।
छात्र जो डूब गए :
- मयंक सिंह, S/O अशोक कुमार सिंह
- प्रवीण कुमार यादव, S/O द्वारिका प्रसाद यादव
- इशान सिंह, S/O मुकेश कुमार सिंह
- रंजन कुमार पांडे, S/O राजीव नयन पांडे
- शिव सागर, S/O शिव शंकर रजक
- सुमित कुमार, S/O विजय साव।