खबर नवादा से है, जहां शादी की खुशियां चंद लम्हों में ही मा’तम में बदल गई। शादी के महज कुछ घंटे बाद ही दुल्हन की मौ’त हो गई है। ससुराल में रस्मों के दौरान दुल्हन बेहोश हो गई। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसकी मौ’त हो गई। नई नवेली दुल्हन के मरने से मायके और ससुराल वालों में कोहराम मच गया है। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के महापुर गांव की है।
दरअसल, महापुर गांव निवासी सुबोध मिस्त्री के बेटे रोहित शर्मा की शादी झारखंड के कोडरमा स्थित लालगढ़ गांव की युवती से शुक्रवार को नवादा के शोभनाथ मंदिर में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों के दौरान ही दुल्हन बेहोश हो गई। पर किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। शादी संपन्न होने के बाद शाम सात बजे नवविवाहित जोड़ा महापुर गांव पहुंचे। दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही रस्मों रिवाज शुरु हो गए। रस्मों के दौरान दुल्हन फिर से बेहोश हो गई।
आनन फानन में दुल्हन को पास के ही अलीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे नवादा रेफर कर दिया। वहां से अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौ’त हो गई। जिसके बाद ससुराल में ही दुल्हन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लोग मौत की वजह लू लगना बता रहे हैं। घटना के बाद परिवारवालों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।