चाईबासा जिले टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जमबूरु जंगल में आज दूसरे दिन भी आईईडी ब्लास्ट होने से दो जवानों के घायल हो गये है। एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। वहीं घायल जवानों को मेडिका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था। आपको बता दें कि बुधवार को भी चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी बम की चपेट में आने से 5 जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया था। रांची में मेडिका अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया था।