चतरा सदर थाना पुलिस ने 25.500 किलो ग्राम अवैध गांजा पौधा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सोनबिघा गांव के प्रमोद कुमार सिंह है, जो सदर थाना क्षेत्र के सोनबीघा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शनिवार को सदर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रमोद अपने घर के पीछे गांजा की खेती किया हैं। सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया।
ये भी पढ़ें : Ranchi: ED ने पंकज मिश्रा के सहयोगी बच्चू यादव मामले में दाखिल नहीं किया जवाब, अगली सुनवाई 9 नवंबर को
टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचकर गांजा के पौधा के साथ प्रमोद को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 340/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई नईम अंसारी, प्रकाश सेठ, एएसआई कार्तिक सिंह मुंडा व कई जिला बल के जवान शामिल थे।