लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के सोनो के चुरहैत पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। ये पुल कुछ दिनों पहले ये पुल बरसात में पुल धस गया था। पुल के निरीक्षण के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार के पुल और सड़क के निर्माण में भष्ट्राचार करने का भी आरोप लगाया।
चिराग के निशाने पर नीतीश
चिराग पासवान ने कहा कि कितने ही ऐसे पुल हैं जो आज बनाते हैं और कल टूट जर्जर हो जाते हैं। हर साल हजारों करोड़ रूपये की राशि से तटबंध का निर्माण होता है और वो एक ही बरसात के पानी में टूट जाता है। ऐसे अनेकों उदहारण है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाक के नीचे भ्रष्टाचार किया जा रहा है। लेकिन नीतीश कुमार ये सुनना भी पसंद नहीं करते। यही कारण है कि जब वो यहाँ आए थे तो लोगों ने उनका विरोध किया।
क्योंकि जनता बार-बार कह रही है कि अवैध बालू खनन को रोके और कोई भी निर्माण कार्य हो रहा है तो उसकी गुणवता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं वो एक साल तक भी नहीं टिकेंगे। क्योंकि उसमें घटिया सामना का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही कारण है कि बिहार इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में पिछड़ता जा रहा है।