बिहार में आपराधिक गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। छोटी सी नोक-झोंक भी ह’त्या और अपहरण का रुप ले ले रही है। अपराधी को न पुलिस का डर है ना कानून व्यवस्था का। अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। इसी से जुड़ा ताजा मामला औरंगाबाद से आ रहा है जहां अपराधियों ने एक हजार रुपए के लिए बेटे के सामने बाप की ह’त्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।। मृ’तक की पहचान माली थाना क्षेत्र के गोटीडीह गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है।
इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि वह अपने मृतक खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान टोना गांव के 3-4 संख्या में लोग आए और बकाए पैसे की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। जिसके बाद उनलोगों ने विनय कुमार को चाकू से गोद कर ह’त्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए मृतक के बेटे को भी उनलोगों ने बेरहमी से पिटा और वहां से चले गए। जिसके बाद घटना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, इस मामले में औरंगाबाद एसपी हृदयकांत ने बताया कि मृ’तक का आरोपी के साथ विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण चाकू गोदकर उसकी ह’त्या की गई। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल माली थानाध्यक्ष गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर रही हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
PFI का राज्य सचिव रियाज मारूफ गिरफ्तार, ATS और NIA को थी तलाश