नरकटियागंज से गौनाहा मुख्य पथ पर माधोपुर बैरिया गांव में सड़क किनारे चिलचिलाती धूप में तड़प रहे एक अज्ञात की मौत हो गई। तेज धूप की वजह से वह घंटों जमीन पर तड़प रहा। लेकिन आते जाते राहगीर नहीं रुके। कुछ राहगीर मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे थे। इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजा मिश्रा को मिली तो तुरंत वहां पहुंचकर। 112 पर कॉल किया। अस्पताल में भी फोन कर इसकी सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंचा तब तक अज्ञात व्यक्ति की जान जा चुकी थी।
एंबुलेंस वालों ने शव ले जाने से इनकार किया
मृत्यु के बाद एंबुलेंस वालों ने शव को ले जाने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मृत अज्ञात व्यक्ति सवाले रंग का है। पैजामा व चेक का शार्ट पहना हुआ है। शव देखने से लग रहा है कि यह बहुत दिन से बिमार था। कुछ लोगों का कहना हैं कि यह आस-पास के गांव में भीख मांग कर अपना भरण पोषण करता था। इसकी उम्र लगभग 42 वर्ष अनुमान है। इधर गौनाहा थानाध्य्क्ष विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। घटना स्थल पर पुलिस बल को भेजा जा रहा है।