झारखंड के विभिन्न जिलों में डेंगू के मरीज में हो रही फिर से बढ़ोतरी
RANCHI : झारखंड में लगातार बारिश की वजह से डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आए-दिन बढ़ते हुए मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर जिले में लगातार डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसे लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच झारखंड राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू पर उठाए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि डेंगू से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग नगर निगम के साथ मिलकर हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन जब तक जागरूकता लोगों में नहीं फैलेगी तब तक इस पर अंकुश लगाना मुश्किल हो रहा है। झारखंड राज्य स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य की जनता से अपील किया साथ ही साथ राज्य में 24 जिलों के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सभी जिलों में डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता फैलाई जाए और नगर निगम को मच्छर से उत्पन्न हो रही लार्वा नष्ट करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह मानना है कि अगर ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूकता फैलेगी तभी जाकर इस पर पूरी तरीके से अंकुश लगाया जा सकेगा।