बिहार में बालू मफियाओं का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बालू मफियाओं में कानून का खौफ भी नहीं दिख रहा है। जमुई में बालू मफियाओं ने एक दरोगा की हत्या भी कर दी है। दरोगा पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। लेकिन बालू माफिया को ट्रैक्टर चालक ने रौंद दिया। जिससे दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। इतनी बड़ी घटना हुई लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इसबारे में कोई जानकारी ही नहीं है। वही उन्ही की पार्टी के नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएँ होती रहती है।
तेजस्वी ने कहा मुझे जानकारी नहीं
दरअसल मंगलवार की सुबह पुलिस को जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के महुलिया टांड़ गांव के पास बालू तस्करी की गुप्त सुचना मिली थी। सूचना के बाद अपर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन होमगार्ड जवान राजेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर छापेमारी के लिए निकल गए। जैसे ही उनकी बाइक महोलियाटांड़ के समीप पहुंची तो उनकी नजर अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर पर पड़ी। दोनों ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रेक्टर सवार ने अपर थानाध्यक्ष और होमगार्ड जवान कुचल दिया। जिसमें अपर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन की मौत हो गई। वहीं होमगार्ड जवान इलाजरत है। आज जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
प्रो. चन्द्रशेखर का गैर जिम्मेदाराना बयान
दरअसल शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर हमेशा ही अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज उनसे दरोगा की हत्या को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछा। जिसपर शिक्षा मंत्री प्रो, चंद्रशेखर ने कहा कि ‘ये नई घटना है?.. पहली बार हुई है?.. इससे पहले कभी नहीं हुई है?.. उत्तर प्रदेश में नहीं होता है?.. मध्य प्रदेश में नहीं होता है? इस तरह की घटनाएं तो होती रही हैं, बिहार के भीतर। समय-समय पर इस तरह की घटनाएं होती रहती है और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।अपराधी कितना देर तक बच पाते हैं? अपराधी संगीन अपराध करते हैं और उसका प्रतिफल होता है कि अपराधी जेल में होते हैं और उन्हें सजा मिलती है।