भाजपा ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा प्रहार किया है। पार्टी के नये झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा है कि जिससे अपनी पार्टी नहीं संभल पाया वह चला है देश जोड़ने। गोवा उसका उदाहरण है।पहले अपनी पार्टी को संभाले। बता दें कि बाजपेयी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार शाम धनबाद पहुंचे जहां भाजपा सांसद, विधायक समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
बेहतर परिणाम झारखंड में देने का प्रयास करेंगे
प्रदेश प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह कार्यकर्ताओं के बलबूते पार्टी एवं संगठन को मजबूत करने यहां पहुंचे हैं। उनके पास 2 वर्ष का समय है। इसी बीच विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनाव होंगे, जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश में परिणाम दिया था। उससे बेहतर परिणाम झारखंड में देने का प्रयास करेंगे। उनका कार्य बॉल को पेनल्टी कॉर्नर तक लाना है उसे गोल में परिवर्तित करने का कार्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा।
संथाल में भी उनका प्रदर्शन बेहतर हो, इसपर फोकस करने की बात कही। हालांकि 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं कई अन्य विवादित मुद्दों पर बात करने से लक्ष्मीकांत बाजपेयी बचते नजर। आए बस इतना ही कहा कि झारखंड की वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति भाजपा के अनुकूल है। 1932 का फायदा किसे मिलेगा, इस बात पर उन्होंने कहा कि यह काल्पनिक प्रश्न है।